लडकी चीखती रही, हैवान बने लडके उसे नोंचते रहे, वीडियो वायरल

पटना। इन दिन सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो इतना खौफनाक है कि देखते ही रौंगटे खडे हो जाएं। इसमें एक लडकी को कुछ लडके बुरी दबोचे हुए है। इन्हीं में एक लडका उसे बचाने की कोशिश करता भी नजर आता है। इस दिल दहला देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया।

यह वीडियो किस जगह या राज्य का है इस बारे में अधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में एक मोटरसाइकिल भी सडक किनारे पडी नजर आ रही है। सबगुरु न्यूज ने इसी बाइक के नंबरों के आधार पर जानकारी एकत्र की। आरटीओ रजिस्ट्रेशन कोड वेरिफिकेशन के अनुसार बाइक बिहार के जहानाबाद जिले की है।

शर्मसार कर देने वाले इस वीडियो में सलवार कमीज पहनी एक नाबालिग़ बच्ची से न केवल बुरी तरह छेड़छाड़ की जा रही है बल्कि उसे कपडे भी फाड दिए गए। वह बचने की गुहार कर रही है लेकिन लडकों का समूह उसके साथ ज्यादती कर रहा है। लाचार बेबस लडकी अपनी इज्जत लूटने से बचाने की हर संभव कोशिश करती नजर आ रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है और इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दिखने वाले दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। इस वीडियो की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। पुलिस ने पहली जांच रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।