जानिए सेक्स न करने से होने वाले 5 हैरान करने वाले खतरनाक नुकसान

SABGURU NEWS : जानिए सेक्स न करने से होने वाले 5 हैरान करने वाले नुकसान के बारे में| कामसूत्र वाले देश भारत की स्थिति आज यह है कि लोग सेक्स का नाम सुनकर ही घबरा जाते हैं| समाज के एक बड़े तबके का मानना है कि सेक्स जैसे शब्द का उच्चारण सार्वजानिक रूप से नहीं किया जाना चाहिए| ऐसे में संभव है कि इसे लेकर जागरूकता का अभाव है| इसलिए हम आपको सेक्स न करने से होने वाले कुछ नुकसान बता रहे हैं-

→  सेक्स न करने से पीरियड्स में परेशानी

उचित समय पर संभोग करने से न सिर्फ तनाव बल्कि किसी भी तरह के दर्द का एहसास भी कम होता है| इससे पीरियड्स के दौरान होने वाले ऐंठन की समस्या भी दूर होती है| जब कोई महिला कामोत्तेजित होती है तो गर्भाशय में संकुचन के के कारण शरीर से निकलने वाले खून का बहाव तेज हो जाता है और इससे उन्हें पीरियड्स के समय ज्यादा दर्द नहीं होता है| लेकिन जब आप सेक्स करना बंद कर देंगी तो आपको ज्यादा दर्द महसूस होगा|

→ सेक्स न करने से होगा तनाव

जैसा कि आम तौर पर कहा जाता है कि सेक्स तनाव को ख़त्म करता है| इसके पीछे वैज्ञानिक कारण ये है कि संभोग के दौरान फील-गुड हार्मोन रिलीज होता है जिससे हमारे मन से तनाव निकल जाता है| इसलिए यदि आप सेक्स नहीं करते हैं तो ये हार्मोन रिलीज नहीं होगा और तानव को मैनेज करना मुश्किल हो सकता है|

→ रोस्टेट कैंसर

अगर आपने सेक्स करना बंद कर दिया है तो जान लें कि शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता भी कमजोर हो जायेगी। अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसियेशन के अनुसार जो बार-बार सेक्स करते हैं| उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना कम होती है सेक्स न करनेवालों की तुलना में|

डिप्रेशन नहीं होने पर जैसे पुरूष डिप्रेशन में चले जाते हैं उसी तरह महिलायें भी अवसादग्रस्त हो सकती हैं| आकाइव्स सेक्चुअल बिहेवियर के जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार मेलाटोनीन, सेरोटोनीन और ऑक्सिटोसीन पुरूषों के सीमेन या वीर्य में रहता है जो महिलाओं के मूड को बनाने में मदद करता है|