राशि से पता चल सकती है पार्टनर की सेक्स में रुचि

सबगुरु न्यूज। आप माने या ना माने लेकिन यह सच है, ज्योतिष विज्ञान व्यक्ति की राशि के अनुसार उसकी सेक्स में रुचि के बारे में भी रहस्य खोलता है, यानी सेक्स का राशि से संबंध है? यह संबंध इतना प्रगाढ है कि आप जानकर चकित हो जाएंगे।

सेक्स और राशि के बीच संबंध केे बारे में यह बात इसलिए जानना जरूरी है कि क्योंकि इससे पार्टनर एक दूसरे के बारें में बिन कुछ कहे परस्पर सेक्स की इच्छा और जरूरत के बारे में जान सकते हैं। दीगर बात है कि पार्टनर के साथ सेक्स का आनंद लेने के लिए जरूरी है कि कुछ बातों का बारीकी से ख्याल रखा जाए। यहां राशि के अनुसार कुछ तथ्य दिए जा रहे हैं।

मेष राशि : इस राशि की महिलाओं का मस्तक और मुंह बेहद ही संवेदनशील होता है। ऐसी महिलाओं की इन जगहों पर किस करने से वे सेक्स के लिए जल्दी तैयार हो जाती हैं साथ ही मेष राशि की महिलाएं लाल रंग की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं, इसलिए सेक्स से पहले लाल कपड़े पहनें।

वृषभ राशि : इस राशि की महिलाएं जितनी ज्यादा रोमांटिक होती हैं लेकिन उतना ही वक्त उन्हें सेक्स के लिए राजी करने में लगता है। इस राशि की महिलाओं की गर्दन काफी संवेदनशील होती है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को सेक्स के लिए राजी करने के लिए गर्दन पर चुंबन से शुरूआत करें साथ ही इन्हें महंगे गहने भी पसंद होते हैं। अगर आप महंगा खर्च उठा सकते हैं तो इनका भी सहारा ले सकते हैं।

मिथुन राशि : इस राशि की महिलाएं सेक्स के लिए हमेशा एक्टिव रहती हैं। ये आकर्षक चीजों के प्रति जल्द ही खींची भी चली जाती हैं। इन्हें हाथ पर चुंबन करना बेहद पसंद होता है। इन्हें ऐसे जगह भी काफी पसंद होती है जहां रोमांस से इनकी यादें जुड़ी होती हैं। अथवा पूर्व में किसी प्रेमी से अलिंगन का अनुभव होता है।

कर्क राशि : इस राशि के लोग बेहद ही भावुक होने के साथ-साथ मानसिक रूप से संवेदनशील होते हैं, इसलिए सेक्स का भरपूर मजा नहीं ले पाते। इस राशि के लोग मनचले भी होते है। ये पार्टनर की संतुष्टि से ज्यादा खुद की संतुष्टि पर ध्यान देते हैं। लेकिन इस राशि की महिलाओं को कैंडल लाईट डिनर काफी पसंद है। इनके सबसे संवेदनशील अंगों में स्तन होता है।